फोटो न- 5
मांगों को लेकर अध्यापकों का क्रमिक अनशन रहा जारी
- अध्यापक संघ के बैनर तले चलाया जा रहा सत्याग्रह सप्ताह
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला कार्यकारिणी के नेत्तृव में अध्यापकों ने सत्याग्रह सप्ताह के तहत जिला सचिवालय में मंगलवार को अपनी मागों को लेकर क्रमिक अनशन जारी रखा। इस मौके पर वहां पर मौजूद अध्यापकों ने जोरदार नारेबाजी कर अपना रोष जताया । प्रधान सतबीर नरवाल ने अपने संबोधन में मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को नवनियुक्त जेबीटी अध्यापकों को निष्पक्ष तौर पर विद्यालय अलॅट करने चाहिए, सभी वर्गों के स्थानान्तरण एंव पदोन्नति तुंरत प्रभाव से की जानी चाहिए, शिक्षा विभाग के बजट को गैर सरकारी सस्थाओं को न दिया जाए , व्यवहारिक रेंशनलाइजेशन किया जाए, नसर्री कक्षा के विद्यार्थियों को कुल सख्यां में शामिल कर पद स्वीकृत किया जाए , सभी प्रकार की स्कीमों का बजट समय पर जारी किया जाए , विद्यार्थियों की वर्दी, प्रोत्साहन राशि व अन्य लाभ तुरंत प्रभाव से जारी कर देने चाहिए व 2016-2019 ब्लॅक वर्ष की एलटीसी का बजट सभी अध्यापकों का तुरंत प्रभाव से जारी किया जाए। सचिव दयांनद ने बताया कि सरकार के लचर रवैये के कारण पिछले दो वर्ष से अध्यापकों को राज्य पुरस्कार नही दिये गए है, विद्यालयों में अब तक अध्यापक ड़ायरी नही पहुंची है। सरकार द्वारा प्रतिदिन नए-नए कार्य अध्यापकों को दिए जा रहे है। उन्होने अनशन पर बैठने वाले अध्यापकों रामेश्वर,श्रवण,सलिन्द्र और रामकरण का माला पहनकर स्वागत किया तथा अनशन पर बैठाया। इसके बाद अध्यापकों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। इस मौके पर सुदर्शन, मनीराम, सर्वकर्मचारी संघ के पदाधिकारी नरेश कुमार, ओमप्रकाश, मूलचंद, बलंवत देशवाल, राजेन्द्र, सुरेश, किशनचंद,रणबीर रोहिला,सुखदेव आदि मौजूद रहे।