फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूआईईटी के 17 विद्यार्थियों का कंपनी में चयन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चयनित विद्या​र्थियों को प्रोत्साहित करते निदेशक व अन्य सदस्य। स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईईटी) के 17 विद्यार्थियों का चयन ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली नामी कंपनी जय भारत मारुति लिमिटेड में हुआ है। मैकेनिकल विभाग के लिए आयोजित इस कैंपस प्लेसमेंट शिविर में 32 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। लिखित परीक्षा में 24 विद्यार्थी सफल हुए जिसके बाद तकनीकी साक्षात्कार के आधार पर कुल 17 विद्यार्थियों को अंतिम रूप से चुना गया। निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि कंपनी की ओर से ग्रुप कॉर्पोरेट मानव संसाधन प्रमुख प्रदीप उपाध्याय और उनकी टीम ने चयन प्रक्रिया का संचालन किया। चयनित छात्रों में सुमित, अजय, रजनीश, दीपेंद्र, अंकित, पारुल, ब्रिजेश, रोहित, सुशांत, पीनी डोलामा, पीयूष, मिक्षांश, रत्नेश, संदीप, निशांत, विवेक और सुमित शामिल हैं। प्रो. ढींगरा ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को दी जाने वाली औद्योगिक इंटर्नशिप उन्हें कंपनी के तकनीकी वातावरण के अनुकूल तैयार करने में मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें