एक साल पहले नकली लेबल लगाकर शराब बेचने के मामले में पुलिस ने 16वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह वासी स्योंसर को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 28 जून को पिकाडली एग्रो इन्डस्ट्री के वाइस प्रेजिडेंट सुनील कुमार ने थाना सदर पिहोवा को दी शिकायत में बताया कि उनकी शराब कंपनी का एक ब्रांड मस्ती माल्टा है। इसका डुप्लीकेट मार्का लगाकर एल-14 पिहोवा पर नकली शराब बेची जा रही है। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-2 को को सौंपी थी। जांच करते हुए सीआईए-2 ने आरोपी सुनील उर्फ सिल्लु, अमरीश उर्फ आशु, रमेश कुमार उर्फ मेसी वासी वकील कॉलोनी चीका (कैथल) को गिरफ्तार किया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी दीपचंद उर्फ दीपा वासी शाहाबाद व जसबीर उर्फ जस्सा वासी पाडला (कैथल) को गिरफ्तार किया था। इसी प्रकार अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने 11 अगस्त को 16वें आरोपी बलजीत सिंह को गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।