अनाजमंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। कुरुक्षेत्र हेडक्वाटर के डीएसपी एवं थाना इस्माईलाबाद के सर्कल ऑफिसर अनिल कुमार ने अनाजमंडी में आढ़तियों की बैठक बुलाई। इसमें अनाजमंडी एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में डीएसपी ने आढ़तियों से कहा कि गेहूं के सीजन से पहले सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। वहीं, चौकीदारों की संख्या भी बढ़ाई जाए। जिससे कि चोरी की वारदात न हो सके। उन्होंने आढ़तियों से कहा कि बैंक से किसी भी बड़े लेन-देन से पहले थाना में सूचना दें।