फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली साइकिल जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत 174वीं साइकिल रैली निकाली गई। पिपली, सेक्टर 5, 7, 13 और मोहन नगर में निकाली गई रैली को योग शिक्षिका एवं अध्यापिका राज पंवार ने हरी झंडी दी और स्वयं भी जागरूकता अभियान का हिस्सा बनी। कार्यक्रम संयोजक पर्यावरण प्रहरी एवं डायमंड रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए और छोटे छोटे प्रयासों के द्वारा हम पर्यावरण को बचाने का बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर सकते हैं। साइकिल की सवारी को बढ़ावा देने के लिए हमें शर्म को छोड़कर इसे जीवन का मुख्य हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग इस बात का उदाहरण हैं जो साइकिल की सवारी पर हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर लेते थे, वे बेहद स्वस्थ और निरोगी होते थे। सुबेदार रविंद्र कौशिक ने कहा कि वे प्रेरणा समिति के बैनर तले हजारों पौधे रोपित कर चुके हैं। दुष्यंत बक्शी ने कहा कि साईकिल की सवारी को प्रोत्साहित करने के लिए सड़क के दोनों तरफ साइकिल पथ का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि वह सुरक्षित आ जा सके। समाजसेवी पवन धीमान ने कहा कि प्ररेणा समिति का नारा है कि प्रदूषण मुक्त हो देश हमारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें