फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विमिंग पुल में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

शाहाबाद के गांव यारा वासी 22 वर्षीय युवक की द्रोणाचार्य स्टेडियम के निकट स्थित स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। इधर पुलिस ने इस संदर्भ में कार्रवाई के साथ परिजनों को सूूचित किया। कुरुक्षेत्र की सेक्टर सात पुलिस चौकी के प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने एक साथी के साथ स्वीमिंग पुल में आया था। यहां इन्होंने पर्ची कटवाई और स्वीमिंग पुल में प्रवेश किया था। जब तक उसका साथी बाथरूम से बाहर आया तब तक विशाल स्वीमिंग पुल में डूब चुका था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वह अभी अच्छे से तैराकी करना नहीं जानता था। शुक्रवार को स्वीमिंग पुल में जाकर उसने जंप लगाई थी जिसके बाद डूबने लगा। कुछ देर ही क्षण बाद वहां लोगों की नजर विशाल पर पड़ी और उसे तत्काल स्वीमिंग पुल से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें