फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का पहला हाई ड्राफ्ट ईंट भठ्ठा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले का पहला हाई ड्राफ्ट ईंट भठ्ठा शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विरेंद्र सिंह ने बताया कि निर्धारित नए मापदंडों के तहत बनाया गया हाई ड्राफ्ट ईंट भठ्ठा शुरू हो गया है। यह जिले का ऐसा ईंट भठ्ठा है, जिसने सबसे पहले निर्धारित मापदंड शुरू करते हुए अपना कार्य शुरू कर दिया है। इस संदर्भ में भठ्ठा मालिक जगदीश गोलन ने बताया कि भठ्ठे को निर्धारित मापदंड से बनाने की प्रक्रिया अगस्त माह में शुरू कर दी गई थी। अब यह बीबीसी ईंट भठ्ठा बारना में चालू कर दिया गया है। इसमें प्रदूषण अन्य की अपेक्षा कम होता है। आधुनिक तकनीक से बने इस भठ्ठे में ईटों की पकाई और गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर रहती है। नवीनतम तकनीक की चिमनी से काला धुआं नहीं निकलता। एक पंखे लगी विशेष मशीन के माध्यम से धुएं को चिमनी में डाला जाता है और चिमनी की ऊंचाई निर्धारित मापदंड के अनुसार रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें