श्रद्धालुओं ने सुने गीता प्रवचन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ में समस्त राधे-राधे परिवार की गीता ज्ञान यज्ञ कथा के दूसरे दिन सुबह और शाम के दोनों सत्रों में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भगवद गीता में आस्था जताई। पहले तीर्थ की परिक्रमा की और अमर वट वृक्ष के दर्शन करके गीता प्रवचनों को श्रवण किया। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, जिला परिषद के अध्यक्ष गुरदयाल सुनेहड़ी और ब्लॉक समिति थानेसर के चेयरमैन देवीदयाल शर्मा ने गीता ग्रंथ की पूजा की। वृंदावन के विख्यात भागवताचार्य एवं गीता मर्मज्ञ पंडित दीन दयालु पांडेय महाराज ने अतिथियों को आशीर्वाद स्वरूप श्रीगीता की प्रतियां भेंट की। भजन ‘मैं नहीं मेरा नहीं, ये तन है किसी का दिया... पर श्रद्धालु झूम उठे।