फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश ग्रुप ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू करेगा स्वास्थ्य सुविधाएं : गिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आदेश ग्रुप ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू करेगा स्वास्थ्य सुविधाएं : गिल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
आदेश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एचएस गिल ने बताया कि लोगों को सस्ता और पुख्ता इलाज करने के उद्देश्य से आदेश ग्रुप ब्लॉक स्तर पर गांवों में रूलर हेल्थ सेंटर खोल रहा है। इसी कड़ी में ब्लॉक इस्माईलाबाद के गांव ठोल में ग्रामीण हेल्थ सेंटर के नाम से अस्पताल खोला जा रहा है। यह बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही इसे चालू कर दिया जाएगा। यह अस्पताल आसपास के 30 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करेगा और लोगों के लिए 24 घंटे आपातकालीन सेवा, एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर गांवों में घर-घर जाकर बीमारियों के कारणों का पता करेंगे। इससे पहले उनका ग्रुप बीमारियों को रोकने के उपाय खोज कर उस पर रिसर्च कर बीमारियों को जड़ से खत्म करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के लिए जरूतमंद लोगों के लिए सस्ता इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। आदेश कॉलेज में जो विद्यार्थी एमबीबीएस कर रहे हैं, उन्हें गांवों में काम करने के तरीके सीखने के लिए गांवों के हेल्थ सेंटरों में तीन-तीन माह के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी प्रहलाद भगत शर्मा, शिव प्रकाश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें