आउटसोर्सिंग कर्मियों ने की एरियर देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वर्ष 2015 में दिसंबर माह में न्यूनतम वेतन पर विभिन्न विभागों में नियुक्त किए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को आज तक एरियर नहीं मिल है। इससे उनमें रोष है। आउटसोर्सिंग कर्मचारी प्रवीण कश्यप दयालपुर और अन्य ने बताया कि केयू में नियुक्त किए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अक्तूबर 2016 से डीसी रेट पर वेतन मिलना शुुरू हो गया था। लेकिन, अभी तक दिसंबर 2015 से सितंबर 2016 तक का एरियर नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि सभी वर्गों मे 750 के लगभग आउटसोर्सिंग कर्मचारी थे। उन्हें कुछ दिनों पहले हटा दिया गया था, लेकिन उन्हें अभी तक एरियर नहीं मिल पाया है। इनमें सेे क्लर्कों को पुन: नियुक्त भी कर दिया गया है। वे एरियर की मांग को लेकर केयू प्रशासन से भी गुहार लगा चुके हैं। अभी तक कोई समाधान नही निकल पाया है। उन्होंने एक बार फिर कुलपति से एरियर को लेकर मांग की है। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, प्रवेश कुमार, रजनी देवी, मीनाक्षी देवी, अमन, वरुण, तेजेंद्र, रितु शर्मा, प्रवीण कश्यप दयालपुर, अभिषेक, जीवन सिंह, राजेश कुमार, आनंद कुमार, निशा, जोगिंद्र सिंह, सतीश कुमार, कुलदीप सिंह, निधि गौड़, सुनीता और सपना आदि उपस्थित रहे।