फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में महान गुरमत समागम 2

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया में महान गुरमत समागम 28 से, दस्तार मुकाबला भी होगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
धर्म प्रचार लहर के तहत एसजीपीसी महान गुरमत समागम गुरुद्वारा साहिब रतिया (फतेहाबाद) में 28 से 29 अक्तूबर तक कराएगी। 21 अक्तूबर से दस्तार प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों का मुकाबला 28 अक्तूबर को होगा। यह जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के वरिष्ठ उपप्रधान जत्थेदार बलदेव सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर को महान गुरमत समागम होगा। इसमें प्रसिद्ध गुरबाणी कथावाचक ज्ञानी अमरीक सिंह चंडीगढ़ वाले संगत को गुरबाणी शिक्षाओं से परिचित कराएंगे। श्री दरबार साहिब अमृतसर से हजूरी रागी कुलदीप सिंह शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। भाई गुरिंदरपाल सिंह बैंका कविशर जत्था और गुरप्रीत सिंह भंगू का ढाडी जत्था गुरमत विचारों से संगत को जोडे़ंगे। जत्थेदार कैमपुर ने बताया कि 29 अक्तूबर को गुरुद्वारा साहिब अमृत संचार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें