पेंटिंग प्रतियोगिता में भावना ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
आठ दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे दिन का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। लाडवा अनाजमंडी ऑक्शनर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य रामगोपाल गुप्ता ने महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक प्रखर चिंतक, समाजवाद के प्रवर्तक और प्रजापालक सम्राट थे। शुक्रवार को संजय गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अग्रवाल जयंती समारोह के प्रोजेक्ट चेयरमैन अमित सिंघल ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में दून स्कूल, यूनिक शिक्षा निकेतन, सुगनी देवी स्कूल, संजय गांधी स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल व ओपीजी स्कूल के सैकडों विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि मोंटेंसरी डिस्कवरी यूएसए स्कूल की चेयरपर्सन राकेश गर्ग ने किया। प्रतियोगिता में सुगनी देवी स्कूल की भावना ने प्रथम स्थान, यूनिक शिक्षा निकेतन की अक्षिता ने द्वितीय व सुगनी देवी स्कूल की पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि ओपीजी स्कूल की महक व संजय गांधी स्कूल की सिमरनजीत ने सांत्वना पुरस्कार जीता। इस अवसर पर संजय गांधी स्कूल के प्रिंसिपल धर्मेंद्र खेडा, अग्रवाल सभा के प्रधान वेद प्रकाश सिंघल, सचिव राकेश गर्ग, महिला इकाई की प्रधान अनीता सिंघल, सचिव वीणा बंसल, अग्रवाल युवा संगठन के प्रधान अमन सिंगला, लता गोयल, कृष्णा गोयल, रविंद्र बंसल, अनुभव गर्ग, राहुल सिंगला, रजत बंसल, दिनेश सिंघल व नीरज गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।