फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख मामले में फैसला को लेकर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 18
विज्ञापन

डेरा प्रमुख मामले में फैसला को लेकर पुलिस अलर्ट
शाहाबाद पहुंची आर्मड पुलिस
विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर पुलिस कर्मचारी किए तैनात
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डी.एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । डेरा प्रमुख मामले में फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शाहाबाद में आर्मड पुलिस भी पहुंच चुकी है। यह जानकारी डीएसपी जगदीश राय ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कईं स्थानों पर नाके लगाकर कर्मचारी तैनात किए हैं । पत्रकारों से बातचीत में डी.एस.पी.जगदीश राय ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और नजर रखे हुए है और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हर समय अपनी डयूटी पर मौजूद रहें। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के संरपंचों, पार्षदों एवं शहर के गण्यमाण्य लोगों की बैठक लेकर भाईचारा को कायम रखने में सहयोग की अपील भी की गई है। डीएसपी ने कहा कि जनता किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दे, कानून व्यवस्था बनाकर रखे। सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए तथा जो भी फैसला माननीय न्यायालय द्वारा आता है उसका सम्मान करें। उन्होंने गण्यमाण्य लोगों से आग्रह किया कि वह जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए जनता को अच्छे ढंग से समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उंहोने कहा कि जनता शरारती तत्वों पर भी नजर रखे और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या अफवाहें फैलाने वाला दिखाई देता है तो पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस हाई एलर्ट पर है और दिन रात गश्त करके चौकसी बढाई है व शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें