फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. संधू ने मानव सेवा में बिताया अपना जीवन: चंद्रमोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन विश्नोई ने कहा कि डॉ. सुरजीत संधू का अपना जीवन मानव सेवा में बिताया। उन्होंने अपने काम को ही जरूरतमंद लोगों की सेवा को लगा दिया। आज उसी सेवा कार्यों की बदौलत डॉ. संधू को हमेशा याद रखा जाएगा। पूर्व डिप्टी सीएम कांग्रेस महासचिव सतविंद्र सिंह टिम्मी के निवास पर उनके पिता डॉ. सुरजीत सिंह संधू के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश के राजनीतिक हालात इस समय ऐसे मुकाम पर हैं कि लोगों को पछतावा हो रहा है कि उनसे कैसी सरकार चुनी गई। उन्होंने कहा कि एकजुटता दिखाकर चुनौतियों को पार करना कांग्रेस का इतिहास रहा है। इस मौके पर डॉ. सुखविंद्र सिंह संधू, मंडी प्रधान विनोद बंसल, रघबीर चट्ठा, प्रदीप कलतगड़िया, एडवोकेट मोहित शर्मा, गुरप्रीत कंबोज, अमित खुराना सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें