फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में स्वच्छता, समरसता का संदेश देगी यात्रा: सुमेधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से स्वच्छता, समरसता संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 8 जून 2017 से चंडीगढ़ से सेक्टर 28 के पंचायत भवन से रवाना हुई, जिसे हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने झंडी देकर रवाना किया। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि जिले में स्वच्छता, समरसता संदेश यात्रा का 11 जून को सुबह 9:30 बजे पंचायत भवन में स्वागत किया जाएगा और इसके बाद 10 बजे से स्वच्छता व समरसता के बारे में जागरूकता रैली, 11 बजे से सफाई अभियान, 12 बजे से स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक, सांय 5 बजे जन जागरूकता सभा, इसके बाद स्वच्छ भारत अभियान व्याख्यान, खुली चर्चा, स्वच्छता एवं सफाई पर ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर क्विज प्रतियोगिताएं होंगी व स्वच्छ भारत अभियान पर डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। इस यात्रा के समापन समारोह में 29 जून को करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने बताया कि शहर में 11 जून को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक सफाई अभियान चलाया जाएगा और इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक ब्रह्मसरोवर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें