फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पे, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करके आरोपी विदेश फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में अजमेर सिंह निवासी बीड़ मथाना ने बताया कि रजनीश कुमार निवासी खैरी ने उसके पोते गुरविंद्र सिंह उर्फ रमन सैनी को 30 लाख रुपये में कनाडा भेजना तय किया था। उस पर विश्वास करके उसने मई 2020 से जुलाई 2022 तक आरोपी को 16 लाख रुपये दिए थे, मगर आरोपी ने उसके पोते को कनाडा नहीं भेजा। उसने अपने पैसे वापस लेने का दबाव बनाया तो आरोपी ने मार्च 2023 में 20 लाख रुपये के चार चेक भर कर दिए थे। हालांकि संबंधित बैंक में लगाने पर सभी चेक बाउंस हो गए थे। इस संबंध में अदालत में मामला चल रहा है, जिसमें अदालत के आदेश से आरोपी पर तीन सितंबर को मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी उसके साथ कई लोगों के पैसे हड़प कर विदेश भाग गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें