फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में 16 विदेशी फिल्में होंगी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय सातवां हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आयोजन सात से 11 अगस्त को युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग तथा संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें फीचर फिल्म, लघु फिल्म, एनीमेशन सहित 75 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि फिल्म महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र 16 देशों की 19 भाषाओं फिल्में, मास्टर क्लास, फैशन शो, लाइव कल्चरल प्रोग्राम, हरियाणवी व्यंजन तथा अवार्ड शो होंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में भारत, स्पेन, ईरान, मैक्सिको, मिस्र, स्विट्जरलैंड, वियतनाम, अमेरिका, बांग्लादेश, मोरक्को, जर्मनी, नेपाल, फ्रांस आदि देशों की फिल्में रहेंगी।
सात अगस्त को स्पेन देश की स्पेनिश भाषा की लघु फिल्म अल्मा, ईरान देश की लघु फारसी फिल्म मिक्सड, मेक्सिको देश की अंग्रेजी भाषा की एनीमेशन फिल्म हू इज गॉड, भारत देश की हिंदी भाषा में भारतीय डॉक्यूमेंट्री धूमिल धरोहर, इजिप्ट देश फारसी भाषा की एनीमेशन फिल्म द स्प्रेयर तथा हिंदी भाषा में भारतीय फीचर फिल्म टीटू अंबानी प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन

आठ अगस्त को यूएसए देश की लघु अंग्रेजी फिल्म एंटर द रूम, भारतीय लघु हिंदी फिल्म द मर्चेंट ऑफ विनाशना, भारतीय लघु हिंदी फिल्म डियर फादर, भारतीय लघु अंग्रेजी फिल्म द रिलैप्स, भारतीय लघु मराठी फिल्म देशकारी, भारतीय लघु बंगाली फिल्म अर्काे, भारतीय लघु हिंदी फिल्म पेस्ट, स्पेन देश की लघु स्पेनिश फिल्म वीकनेस, भारत देश की गुजराती भाषा की फीचर फिल्म प्रवास, भारत देश की हरियाणवी फीचर फिल्म पुनर्जन्म, भारत देश की अंग्रेजी, हिंदी भाषा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म माई रेडियो माई लाइफ तथा ईरान देश की फारसी भाषा की शॉर्ट फिल्म आर यू वॉलीबाल का प्रदर्शन किया जाएगा।
11 अगस्त को कार्यक्रम के अंतिम दिन ऑडिटोरियम हॉल में भारत की हिंदी भाषा की शॉर्ट फिल्म भूख, बांग्लादेश की बंगाली भाषा की शार्ट फिल्म ज्वाय बांगला, भारत की हिंदी भाषा की शॉर्ट फिल्म बूटस्पेस, कथाकार, हरियाणवी फीचर फिल्म 1600 मीटर, हिंदी डाक्यूमेंट्री पुराना किला तथा पंजाबी फीचर फिल्म कुड़ी हरियाणे वाल दी को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें