कुपोषण व एनीमिया पर जागरूक कैंप का आयोजन
इस्माईलाबाद। महिला विकास विभाग द्वारा सीनियर सैकेंडरी स्कूल झांसा में कुपोषण व एनीमिया पर एक जागरूक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के लिए प्रश्न पूछो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा कोमल प्रथम, अमित दूसरे स्थान पर तथा सुखमणी तीसरे स्थान पर रहे। विजेता छात्रों को आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता, रीटा गाबा तथा गुरमेज द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक दिनेश कुमार, सोनिया नागर व कृति गुप्ता भी उपस्थित रहीं।