फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में शहीद सैनिकों के परिवारों को सहायता के लिए सौंपा 31 हजार का ड्राफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाबा सिद्ध नाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलारपुर के विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के परिवार की सहायता के लिए 31 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित की। इस राशि का बैंक ड्राफ्ट प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम से उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया को विद्यालय निदेशक ईश्वर सिंह , सुनील व गगन सिंह ने सौंपा। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सैनिकों ने देश के लिए शहादत दी है, लेकिन उनके परिजनों की हर संभव सहायता करना हम सभी का दायित्व है। बाबा सिद्ध नाथ विद्यालय परिवार की ओर से यह सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें