फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 फरवरी को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा 23 फरवरी शनिवार को प्रात: 11 बजे पंजाबी धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं की थानेसर हलके की बैठक को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला इनेलो प्रधान संदीप टेका ने बताया कि इस बैठक में एक मार्च को पार्टी द्वारा हांसी में आयोजित राज्य स्तरीय रैली की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस रैली के प्रति कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और रैली में भारी जनसैलाब उमड़ेगा। हांसी में होने वाली इस रैली को इनेलो सुप्रीमों चौधरी ओम प्रकाश चौटाला संबोधित करेंगे। हलका प्रधान रणबीर किरमिच ने कहा कि रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेवारी संभालेंगे। प्रदेश का इनेलो संगठन पूरी तरह ओम प्रकाश चौटाला के साथ है। उन्होंने कहा कि हांसी में आयोजित होने वाली रैली पिछली सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें