फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 26 को होगी अदालत में सुनवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे का मामला : अब 26 को होगी अदालत में सुनवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जाट समाज और नाभिकमल मंदिर के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे मामले की सुनवाई अब 26 मार्च को होगी। बता दें कि तीन एकड़ इस जमीन पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला नाभिकमल मंदिर के पक्ष में आया था। इसके चलते प्रशासन ने कुछ दिनों पहले ही इस जमीन पर नाभिकमल मंदिर ट्रस्ट को कब्जा दिलाया था। उस समय मंदिर के महंत प्रशासन की इस कार्रवाई से संतुष्ट हो गए थे। बाद में उन्होंने अदालत में अपील करते हुए बताया कि प्रशासन उन्हें पूरी जमीन पर कब्जा नहीं दिला पाया है। अभी भी कुछ जमीन जाट समाज के कब्जे में है, वह भी उन्हें दिलाई जाए। कब्जा दिलाने के बाद प्रशासन पूरी जमीन पर कब्जा दिलाने की पूरी रिपोर्ट अदालत में पेश कर चुका था। महंत की अपील के बाद कोर्ट ने फिर से प्रशासन को रिपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज पेश करने के आदेश दिए थे। इस पर पहले 16 मार्च तो बाद में 20 को सुनवाई निश्चित की गई थी, लेकिन मंगलवार को भी अदालत ने यह सुनवाई 26 मार्च के लिए तय की है। कब्जे के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहे नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। सुनवाई के दौरान इसे प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें