फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की उम्मीदों पर भाजपा सरकार ने फेरा पानी : नायब सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की उम्मीदों पर भाजपा सरकार ने फेरा पानी : नायब सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। जिन उम्मीदों, आशाओं एवं उत्साह से प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रदेश की सत्ता सौंपी थी, सरकार ने उन आशाओं पर पानी फेर दिया है। लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिला संयोजक नायब सिंह ने कहा कि अब तक प्रदेश की राजनीति, सरकारी नौकरियों एवं अन्य सरकारी लाभ के पदों में उपेक्षित एवं क्षेत्रवाद का शिकार रहे लोगों को मौजूदा सरकार से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन खट्टर सरकार ने कुछ प्रभावशाली लोगों के आगे घुटने टेक कर लोगों की सभी आशाओं पर पानी फेर दिया। प्रदेश का बेरोजगार युवक छोटी-छोटी नौकरी के लिए भी मारा-मारा फिर रहा है। यदि जनता ने 2019 में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी को सेवा का मौका दिया तो बेरोजगार युवकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के अलावा किसानों एवं मजदूरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने को प्राथमिकता दी जाएगी। नायब ने मंच के जनजागरण अभियान के तहत प्रह्लादपुर, बहलोलपुर, जलालुदीन माजरा, रुड़की, सुलतानपुर, कालीरोणों में नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर शीशपाल, सोमनाथ, राजेंद्र, रवि, रमेश, विनोद, ईश्वर, दर्शन, परविंद्र, कर्मवीर, ज्ञान चंद व मोहन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें