फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर श्रीगीता जी और ठाकुरजी को शिरोधार्य कर की ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीगीता जी और ठाकुरजी को शिरोधार्य कर की ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्रीकृष्ण कृपा गोशाला और सेवा समिति ने नववर्ष पर ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा की। परिक्रमा का शुभारंभ महाआरती स्थल से हुआ और उसके बाद परिक्रमा इसी स्थान पर आकर पूर्ण हुई। समिति के पदाधिकारियों ने श्रीगीता और ठाकुरजी को शिरोधार्य करके ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा की। परिक्रमा के बाद संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स, सतीश ढोगरा, कर्मचंद चुघ ने कृष्ण भक्ति के भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। परिक्रमा में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इनमें समिति के प्रधान सुरेश शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, रामपाल शर्मा, संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स, मंगत राम मेहता, पूनम मेहता, ज्ञानचंद, राजेश ललित, तिलक राज धमीजा, मीनाक्षी नरुला, सविता वत्स, काव्या, शुभम मित्तल, केके कौशल, लाजवंती प्रमुख रूप से शामिल र्हुइं। परिक्रमा के समापन पर समिति के पदाधिकारी सदस्यों ने ब्रह्मसरोवर की महाआरती में भाग लिया। संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से प्रत्येक माह गोशाला एवं समिति ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा करती है। अब 14 जनवरी को ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें