डॉ. एचएस गिल लाइफ टाइम हेल्थ केयर अवार्ड से अलंकृत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
आदेश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एचएस गिल को सिक्स सिग्मा स्टार हेल्थ केयर के लाइफ टाइम अवार्ड से अलंकृत किया गया है। यह पुरस्कार डॉ. गिल को दिल्ली में सिक्स सिग्मा स्टार हेल्थ केयर के विशेष कार्यक्रम में दिया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. गिल को सितंबर माह में विशेष रूप से सम्मानित किया था। मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के महाप्रबंधक हरिओम गुप्ता ने बताया कि यह अवार्ड डॉ. गिल को देशभर में मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने पर दिया गया है। डा.गिल ने कहा कि आदेश ग्रुप का लक्ष्य मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नयी क्रांति लाना है। इस पुरस्कार को इंजीनियर गुरु फतेह सिंह, आदेश मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्राचार्य डॉ. बीएल भारद्वाज, मेडिकल अधीक्षक ब्रिगेडियर अमरजीत सिंह, डॉ. नरेश ज्योति, डॉ. गायत्री, सुभाष धीमान, संजू कुमारी, हरप्रीत सिंह, सोनिया शर्मा ने आदेश ग्रुप के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।