चार दिन की छुट्टियों के बाद सरकारी कार्यालयों में उमड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
चार दिन तक सरकारी कार्यालयों की रही छुट्टी के बाद बुधवार को कार्यालय खुले। इसके चलते कार्यालयों में भीड़ जुटी रही। लोग सुबह से ही अपने-अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों में पहुंचने शुरू हो गए थे। शाम तक यह भीड़ जारी रही। विशेष रूप से ई दिशा केंद्र और तहसील कार्यालय में भीड़ अधिक दिखाई दी। वाहन रजिस्ट्रेशन, ट्रांसफर आदि के लिए ई दिशा केंद्र पर हर रोज करीब 130 लोग पहुंचते थे। बुधवार को 250 लोग यहां पहुंचे और अपनी-अपनी फाइलें दी। बता दें कि शनिवार और रविवार को सामान्य छुट्टी थी। सोमवार को क्रिसमस दिवस और मंगलवार को शहीद ऊधम सिंह जयंती के चलते छुट्टी रही। शुक्रवार को भी ई दिशा केंद्र में कार्य सर्वर डाउन के चलते ठप सा रहा था।