सैन भक्त सभा का 39वां स्थापना दिवस 28 को
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अखिल भारतीय बाबा सैन भक्त सभा और ठाकुर धर्मशाला का 39वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान सैन समाज श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा आयोजित करेगा। सभा के महासचिव अमरनाथ गिल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुभाष सुधा होंगे। केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के सदस्य सुरेश सैन विशिष्ट अतिथि होंगे। सभा के प्रधान अध्यक्ष रतन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान समाज के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।