फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विप्रो ने केयू के यूआई ईटी संस्थान में किया कैंपस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विप्रो ने केयू के यूआई ईटी संस्थान में किया कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
विश्वविद्यालय के केयू के यूआईईटी संस्थान में आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी विप्रो प्राईवेट लिमिटेड ने कैंपस ड्राइव का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय पूल कैंपस ड्राईव में बीपीएस खानपुर कलां, यूआईईटी रोहतक, सीडीएलयू सिरसा, गुरुजम्भेवर विश्वविद्यालय हिसार और यूआईईटी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनी पूल कैंपस ड्राईव में यूआईटी का चयन करती है। इसकी लोकप्रियता के कारण सभी संसाधन और कैंपस प्लेसमेंट से संबंधित सभी सुविधाएं मिलती हैं। संस्थान के ट्रेनिंग कर प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. निखिल मारीवाला और डॉ. संजीव आहूजा ने बताया कि सबसे पहले सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के साथ कंप्टयूटरीकरण भाषा व विषय से संबंधित व्याख्यान को लेकर आनलाइन परीक्षा करवाई गई। बीपीएस से 40 विद्यार्थी, डी कृष्ट मुरथल से 40 से, जीजेयू से 60, एमडीयू से 30, सीडीएलयू से 20 व यूआईईटी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विक्रम ग्लोबल मानव संसाधन ने उपस्थित विद्यार्थियों को कंपनी में कार्य करने व आनलाइन परीक्षा के नियम व शर्तों की जानकारी दी। प्रभात के साथ तीन सदस्य टीम ने विषय विशेषज्ञों के साथ पूर्ण ऑनलाइन परीक्षा पर बारीकी से कार्य किया। इस मौके पर सुनीता खटक, डॉ. सुनील नैन, मयंक, अर्चित शर्मा, अतुल शर्मा, हरिकेश पपोसा, भूषण जिंदल, अमन, शुभम शर्मा, ऋषभ अग्रवाल, ऋषभ अरोड़ा, सत्यम चौरसिया, आकांक्षा, काजला, भावना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें