फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा प्रियदर्शनी हमारी जीवन की पथप्रदर्शक : विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा प्रियदर्शनी जीवन की पथप्रदर्शक : विनोद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुुरुक्षेत्र।
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर गीता नगरी के गोशाला बाजार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के निर्वतमान जिला कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग ने इंदिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि वे हमारे जीवन की हमेशा पथ प्रदर्शक बनी रहेंगी। इंदिरा गांधी ने अपने अदम्य साहस, पराक्रम और कौशल से 1971 के युद्ध में न केवल पाकिस्तान को परास्त किया, बल्कि पाकिस्तान के अंदर 30 किलोमीटर तक जाकर एक मिसाल कायम की। साथ ही देश का प्रथम परमाणु परीक्षण भी उन्हीं के नेतृत्व में हुआ। इंदिरा की गिनती विश्व के सबसे शक्तिशाली राजनेताओं के रूप में होती है। वर्ष 1960 में इंदिरा गांधी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बनीं और 1966 में सूचना एवं प्रसारण मंत्री भी रही। 1966-1977 और 1980-1984 तक इन्होंने देश की बागडोर प्रधानमंत्री बन कर संभाली। इस अवसर पर युवा कांग्रेसी नेता सुधीर चुघ, अंकित शर्मा, विजय अरोड़ा, शालू कक्कड़, हितेश धीमान, दीपक भाटिया, राकेश, भगवान दास, रमेश भाटिया, दिलीप सिंह ने इंदिरा को याद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें