फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कालेज में आयुर्वेदाचार्य प्रथम वर्ष व डी-फार्मेसी प्रथम वर्ष के नवागंतुकों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय में नवागंतुकों का किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रांगण में नए विद्यार्थियों के आगमन के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें आयुर्वेदाचार्य प्रथम वर्ष और डी-फार्मेसी प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। वैदिक रीति-रिवाज से हवन भी हुआ। इसके पश्चात भगवान धनवंतरी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर नए विद्यार्थियों को आयुर्वेद के प्रति समर्पित रहने की शपथ भी दिलाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उषा दत्त ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस कॉलेज को सरकार ने आयुष विश्वविद्यालय का दर्जा दे दिया है। तीन विषयों में स्नातकोत्तर कोर्स भी आरंभ कर दिए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में कोकरीकुलर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र खुराना से मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डॉ. मनीषा खत्री ने किया। इस अवसर पर डॉ. आशीष मेहता, डॉ. दीप्ति पाराशर, डॉ. राजेंद्र चौधरी, डॉ. शंभूदयाल, डॉ. अशोक राणा, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. अतिम कटारिया, डॉ. सीमा रानी, डॉ. राका जैन, डॉ. रणधीर, डॉ. सचिन, डॉ. रविंद्र अरोड़ा, डॉ. अनामिका, डॉ. जितेश, डॉ. रवि राज, डॉ. राजा सिंगला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें