फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणधीर बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रणधीर बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष रणधीर कश्यप को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कांग्रेस हाईकमान ने की है। उल्लेखनीय है कि रणधीर कश्यप पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी के नजदीकी रहे हैं। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव और युवा कांग्रेस शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रह चुके हैं। रणधीर कश्यप ने इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाईकमान और पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वाह वह निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता लखविंद्र लखा, दीपा गौरीपुर, संदीप संभालखी, अजय काजल ने रणधीर की इस नियुक्ति को दूरदर्शिता पूर्ण निर्णय बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें