महर्षि वाल्मीकि ने दी श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की शिक्षा : हरमनदीप
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
गांधी नगर में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें प्रदेश सचिव हरियाणा युवा कांग्रेसी नेता हरमनदीप विर्क ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य के सहारे प्रेम, तप, त्याग का पाठ पढ़ाते हुए हर मनुष्य को सद्भावना के पथ पर चलने का संदेश दिया। रामायण महाकाव्य के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने मनुष्य को भगवान राम के आदर्शों का पालन करने की शिक्षा दी है। आयोजकों की ओर से हरमनदीप को महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा देेकर सम्मानित किया गया। इस मौके अवसर पर सन्नी, जगदीश, लाड़ी, दर्शन लाल, बलकार, कर्मबीर सहित कई लोग मौजूद रहे।