कार की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गांव बोहली मोड़ पर कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर थानेसर में गांव बोहली वासी शंकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि 7 अगस्त को बोहली मोड़ पर कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल सवार गुरदयाल सिंह वासी बोहली को टक्कर मारी। इससे गुरदयाल सिंह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसने मौके पर ही मौत हो गई।