फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेमिनार में पानी की बर्बादी पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा गवर्नमेंट मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने पानी की बढ़ती बर्बादी व इसकी उपयोगिता पर जल विभाग कार्यालय परिसर में सेमिनार का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अनिल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व समाज को इसका महत्व समझना चाहिए। समाज में जिस प्रकार पानी की बर्बादी हो रही है, अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले 10-15 सालों में देश में पीने का पानी की कमी हो जाएगी। जिला उपप्रधान ओमप्रकाश ने सेमिनार के माध्यम से समाज में अपील की पानी कुदरत का दिया हुआ अनमोल उपहार है, और कुदरत के इस खजाने को हमें बर्बाद नहीं करना चाहिए, बल्कि भविष्य के लिए पानी बचाना चाहिए। सेमिनार में जिला सचिव रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र यादव, सुरेश गूढ़ा, बलवंत देसवाल, महावीर दहिया, सुखबीर लालर, श्याम लाल, दलबीर सिंह, रामतेज, महेंद्र पाल, बलवान सिद्दू, रामफल व बलदेव आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें