फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद में सूरजमुखी की खरीद शुरू , शैडयूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद में सूरजमुखी की खरीद शुरू , शेडयूल जारी
विज्ञापन

शाहाबाद । सूरजमुखी की खरीद को लेकर रविवार को शेडयूल जारी कर दिया गया है। जिसके तहत 13 जून को शाहाबाद क्षेत्र के आठ गांव में सूरजमुखी की फसल की खरीद की जाएगी। यह जानकारी देते हुए हैफेड के जिला प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य 3950 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सूरजमुखी की खरीद होगी और एक किसान से 1 दिन में अधिकतम 25 प्रतिशत सूरजमुखी खरीदी जाएगी । उन्होंने बताया कि नगला, सुलखनी, हल्देहड़ी, शहजादपुर, नाहर माजरा, मोहड़ी, गोलपुरा और छोड़पुर के किसानों की सूरजमुखी की फसल 13 जून को शाहाबाद सोसायटी के कार्यालय के समक्ष खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी सूरजमुखी को सुखाकर व साफ करके लाए ताकि नमी की मात्रा 9 प्रतिशत और टूटे ग्रीन की मात्रा 5 प्रतिशत से अधिक न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें