फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पाकिस्तान की धार्मिक यात्रा पर निकले प्रदेश के 150 सिख, 10 दिन बाद लौटेंगे अपने वतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैसाखी पर्व पर प्रदेश की संगत से 150 सिखों का एक जत्था शुक्रवार को पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ, जो 10 दिन बाद वापस अपने वतन लौटेगा। इस दौरान संगत का यह जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुघरों के दर्शन करेगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए यह जत्था रवाना किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा कमेटी के महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर, धर्म प्रचार विंग के सचिव सरबजीत सिंह जम्मू, अतिरिक्त सचिव नरेंद्र सिंह, उप सचिव कुलदीप सिंह भानोखेड़ी, सिख नेता नरेंद्र सिंह गिल, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर जज सिंह ने जत्थे में शामिल सिखों को रवाना करने से पहले उनका स्वागत किया जबकि इससे पहले सहायक सुपरवाइजर हरकीरत सिंह ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर पाकिस्तान जाने वाली संगत से जुड़ी कागजात कार्रवाई की।
सुखविंदर सिंह मंडेबर ने बताया कि हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध के मार्गदर्शन में संस्था द्वारा एक वर्ष में तीन जत्थे पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए भेजे जाते हैं। इससे पहले भी संस्था द्वारा जत्थे पाकिस्तान भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि यह जत्था हरियाणा कमेटी द्वारा निशुल्क बस सेवा के माध्यम से श्री अमृतसर भेजा जाएगा और 13 अप्रैल को जत्था बाघा बार्डर के जरिए पाकिस्तान जाएगा। धार्मिक यात्रा के दौरान संगत पाकिस्तान में सुशोभित अलग-अलग ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करेगी और इसके उपरांत 23 अप्रैल को जत्था पाकिस्तान से भारत लौटेगा।
विज्ञापन


198 सिखों ने किया था वीजा के लिए आवेदन
सहायक सुपरवाइजर हरकीरत सिंह के मुताबिक पाकिस्तान में स्थापित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करवाने के लिए 198 वीजे लेने के लिए आवेदन किया गया था। इनमें से 156 लोगों को पाकिस्तान के गुरुद्वारा साहिबान के नतमस्तक होने का मौका मिला है, जिनमें से 150 लोग जत्थे में शामिल होकर धार्मिक यात्रा के लिए यहां से गए हैं। उन्होंने बताया कि संगत के लिए कमेटी की ओर से निशुल्क बस सेवा की सहूलियत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें