जिले में बेशक रोजाना कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं, लेकिन रोजाना मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। वीरवार को जहां 15 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं वहीं 32 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 102 हो गई है, जिनमें से 94 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि आठ अस्पताल में एडमिट हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 760559 सैंपलों में से 732896 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वीरवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 208 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 141 और रैपिड एंटीजन के 67 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.18 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.63 पर है। अब कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 102 है। वीरवार को 15 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और 32 मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 27605 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 27102 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा 401 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
बाक्स
आज 45 स्थानों पर लगाई जाएगी कोरोना की डोज
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज शुक्रवार को 45 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 15 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 43 जगहों पर डोज दी जाएगी।