फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से अंबाला में शुरू होगी सेना भर्ती

Wed, 31 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 सेना भर्ती कार्यालय अंबाला के भर्ती निदेशक कर्नल वीएस सांखला ने कहा कि भारतीय सेना में सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क व सोल्जर तकनीकी पदों के लिए 15 सितंबर से 24 सितंबर तक महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना, अंबाला के परिसर में भर्ती का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रैली में अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र जिले के अलावा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के उम्मीदवार और डीएससी के लिए सेवा निवृत्त सैनिक भाग ले सकते हैं। अंबाला में पहली बार भर्ती के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन 17 अगस्त से 6 सितंबर तक खुला रहेगा। इसके लिए  उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड अपनी आई डी से 8 सितंबर से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें