फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन से शुरु हुआ संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय के जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा।
एकादशी के पावन पर्व पर संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरू किया गया। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव व व्यवस्थापक महंत वासुदेव गिरी, महंत बंसी पुरी, महंत भीम पुरी, दिगंबर अमृत गिरी, दि. उत्तम गिरी, दि. लक्ष्मी नारायण पुरी सहित कई संत महात्माओं ने विधि अनुसार भूमि पूजन कर इस कार्य का शुभारंभ किया। मंदिर के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि निर्माण कार्य पर डेढ़ से दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 2018 के अंत तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके मुख्य द्वार के दोनों तरफ श्रद्धालुओं के लिए दो एसी हाल बनाए जा रहे हैं। जहां मंदिर में अधिक भीड़ होने पर इन हाल में बैठकर श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे तथा मेले में दौरान श्रद्धालु विश्राम कर भी सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन हाल के अलावा श्रद्धालुओं व संतों के लिए 16 नए कमरों का निर्माण भी किया जा रहा है। तीन मंजिला बनने वाली इस नई ईमारत में बडी एलईडी व प्रोजेक्टर भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर महेश बत्रा, मोहन लाल, शंभू विरदी, सुनील, राज कश्यप, विजय शर्मा, हितेष, कुलभूषण सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें