फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में दाखिले के लिए 14644 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से जारी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर है। विश्वविद्यालय के यूटीडी व अन्य संस्थानों में विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदकों में होड़ लगी हुई है। अब तक 49 विभागों व संस्थानों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि तक कुल 14644 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि एमएससी जूलोजी की 60 सीटों पर 946, एमएससी मैथ की 150 सीटों पर 925, एमएससी फिजिक्स की 120 सीटों पर 786, बॉटनी की 60 सीटों पर 764, एमबीए की 120 सीटों पर 916, एमएससी केमिस्ट्री 120 सीटों पर 1046 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभिन्न विभागो व संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में इस बार दाखिले के लिए विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा है।
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया कि एमसीए की 120 सीटों पर 578, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की 50 सीटों के लिए 479, बायोटेक्नोलॉजी की 40 सीटों पर 519, एमए राजनीति विज्ञान की 60 सीटों पर 494, एमकॉम की 130 सीटों पर 426, एमए अंग्रेजी की 120 सीटों पर 624, एमएससी ज्योग्राफी की 60 सीटों पर 450, एमए इतिहास की 60 सीटों पर 422, एमए मनोविज्ञान की 50 सीटों पर 320, एमएससी फोरेंसिक साइंस की 30 सीटों पर 341 आवेदन मिले हैं।
वहीं एमएससी पर्यावरण विज्ञान की 40 सीटों पर 221, एमएससी बायोकेमिस्ट्री की 60 सीटों पर 254, एमएससी होम साइंस की 40 सीटों पर 219, एमए अर्थशास्त्र की 60 सीटों पर 310, एलएलएम की 172 सीटों पर 398, एमएससी कंप्यूटर साइंस सॉफ्टवेयर की 60 सीटों पर 209, एमए संस्कृत 60 सीटों के लिए 162, हिन्दी की 60 सीटों के लिए 208, एमए पंजाबी की 60 सीटों पर 124 तथा एमए लोक प्रशासन की 60 सीटों के लिए 176 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक डॉ. राय ने बताया पीजी में दाखिले की प्रथम मेरिट सूची 15 सितंबर को लगेगी और फीस 19 सितंबर जमा करवानी होगी। दूसरी सूची 24 सितंबर को लगेगी व 29 सितंबर तक फीस भरनी होगी। तीसरी सूची चार अक्तूबर को लगेगी और आठ अक्तूबर को फीस जमा करने का मौका मिलेगा। सीटों के रिक्त रहने पर 17 अक्तूबर को अंतिम सूची लगाई जाएगी ,जिसके लिए 11 और 12 अक्तूबर को अभ्यर्थियों को पोर्टल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवानी होगी जिन अभ्यर्थियों ने सुपरनुमेरी सीटों के लिए आवेदन किया है उनकी लिस्ट 20 अक्तूबर को लगाई जाएगी। पीजी प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 20 सितंबर से लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें