लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने किया विस्तार
कुरुक्षेत्र। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने हरियाणा में अपने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश के चार जिलों में मीडिया संयोजक व एक दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पार्टी सुप्रीमों एवं सांसद राजकुमार सैनी व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर ने आज यहां जारी जानकारी में बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र में हल्का अध्यक्ष चौधरी जसमेर सिंह, नारायणगढ़ में गुलशन सैनी, अंबाला कैंट में मंगल सिंह, अंबाला शहर में रोबिन वाल्मीकि, सढोरा में नाथीराम बाजीगर, यमुनानगर में नितिन भाटिया, शाहबाद में मान सिंह बचगावा, पेहवा में सुरेंद्र माजरी, गुहला में ओम प्रकाश कंबोज, कलायत में रामनिवास जांगड़ा, पुंडरी में बलकार गोलन, असंध में मास्टर राजबीर कश्यप, पानीपत ग्रामीण में बाबू राम गोयल, इसराना में संजय पांचाल, संभालखा में रमेश सैनी, गन्नौर में एडवोकेट अशोक कुमार, राई में सुखबीर प्रजापति, खरखोदा में चौधरी सागर, गोहाना में सोमपाल सैन, सोनीपत में धर्मवीर कश्यप को हल्का प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पंकज यारा को जिला कुरुक्षेत्र, सुरेंद्र शर्मा को कैथल, सुनील कुमार को जिला जींद व सुरेश सैनी को भिवानी जिला का मीडिया कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।