डॉ. अनुरेखा आईएनएसए प्रोजेक्ट के लिए चयनित
कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय की इलेक्ट्रानिक्स साइंस विभाग की प्रो. अनुरेखा शर्मा का इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी (आईएनएसए ) विजिटिंग कार्यक्रम में चयन हुआ है। वे इस प्रोजेक्ट में शांति स्वरूप भटनागर अवार्डी प्रो. जीके अनंथासुरेश के साथ मिलकर शोध कार्य करेंगी। प्रो. अनुरेखा ने बताया कि ये एक प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट है जो एक संकाय को विशिष्ट तकनीकों में प्रशिक्षण प्राप्त करने अथवा संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अनुसंधान क्षमताओं को आगे बढ़ाने की अनुमति देता है। यह अत्यधिक प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में चयन न केवल मेरे और मेरे विभाग के लिए गर्व की बात है बल्कि यह मुझे प्रमुख संस्थान में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत खुशी देता है। इसके लिए कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने उन्हें बधाई दी है।