फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस के सात दिवसीय शिविर छात्राओं ने किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट एक और दो ने शिविर आयोजन किया। हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला के निदेशक डॉ. सोमेश्वर दत्त, डीएवी कॉलेज पिहोवा के प्राचार्य कामदेव झा तथा संस्कृत अकादमी पंचकूला के विकास अधिकारी मुकेश पाण्डेय इत्यादि विशिष्ट अतिथि रहे। मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि शिविर में करीब 100 स्वयंसेवक छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। शुभारंभ प्राचार्या डॉ. गीता गोयल ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता रानी, दीप्ति शर्मा, डॉ. सरोजिनी, डॉ. सुनीता शर्मा तथा डॉ. अनीता शर्मा इत्यादि प्राध्यपिकाएं शामिल रहीं। सिंगला ने कहा कि शिविर में सात दिनों तक स्वयंसेवक छात्राएं जन जागृति, स्वच्छता रैली, कुष्ठाश्रम, अनाथ आश्रम एवं वृद्धाश्रम भ्रमण आदि कार्यक्रमों में भागेदारी दिखाएंगी। प्राचार्या डॉ. गीता गोयल ने टीम वर्क विषय पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति द्वारा छात्राओं को प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। डॉ. सुनीता रानी ने पूरे सप्ताह चलने वाले क्रियाकलापों का ब्योरा प्रस्तुत किया। डॉ. कामदेव झा ने कहा कि समाज में कई कुरीतियों एवं बुराईयां पनप रही हैं। एनएसएस ऐसा धरातल है, जो हमें इन बुराईयों के प्रति जागरूक करता है। डॉ. सोमेश्वर दत्त ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों एवं छात्राओं को शुभकामनाएं दी। अकादमी द्वारा प्रायोजित सात दिवसीय थिएटर वर्कशाप का शुभारंभ भी हुआ। वहीं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अंतर्गत इंटर क्लास साइंस क्विज भी हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें