आशादीप संस्था ने किया हलका कार्यकारिणी का विस्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। आशादीप संस्था की मासिक बैठक संस्थापक शशी भूषण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सामाजिक विषयों को लेकर चर्चा की गई। संस्थापक शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की तरक्की में युवाओं को आगे आना होगा। युवाओं को अपनी ऊर्चा को समाज के हित के लिए खर्च करना होगा। अभिभावकों को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे। आज भी समाज में दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसे बुराइयां विद्यमान है। इन बुराइयों को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। बैठक में हलका कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। देशराज शर्मा चेयरमैन, साधु सैनी वाइस चेयरमैन, अमृत शर्मा ग्रामीण प्रधान सेल, वेद प्रकाश प्रचार सचिव, यज्ञदत्त शर्मा मीडिया प्रभारी, गुलाब मलिक चेयरमैन ग्रामीण सैल, सतीश मलिक उप प्रधान ग्रामीण सैल, विकास मलिक सचिव, कर्मजीत सिंह संधू वाइस चेयरमैन ग्रामीण सैल, अनमोल आजाद प्रचार सचिव, सोनिया शर्मा प्रधान महिला विंग, कमलेश शर्मा चेयरमैन महिला विंग तथा रेखा शर्मा को प्रचार सचिव महिला विंग नियुक्त किया गया। चीफ एडवाइजर एनडी शर्मा ने कहा कि संस्था जरूरतमंद परिवार की लड़कियों की शादी, जरूरतमंद बच्चों को वर्दियां, स्कूलों में वाटर कूलर, पंखे लगाकर समाज हित के काम कर रही है। संस्था की ओर हजारों विधवाओं को अपने गुजारे केलिए सिलाई मशीन वितरित की गई है। बताया कि नवंबर में संस्था की ओर से लड़कियों की शादी कराई जाएगी, जिसमें गांव कराह साहिब से एक गरीब परिवार की लड़की को चुना गया है।