अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी एक कार्यक्रम के तहत बुधवार देर शाम मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में पहुंचे। कांफ्रेंस हाल में राज्यपाल को क्षेत्रीय निदेशक संजय भसीन ने भेंट कर मैक के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। भसीन ने बताया कि सेंटर की साप्ताहिक संध्या में 11 अगस्त को गुरुग्राम के कलाकार नाटक चेखव की दुनिया का मंचन करेंगे। यह रजनीश के निर्देशन में तैयार तथा अंतोन चेखव की कहानियों पर आधारित होगा। इस अवसर पर लेखा अधिकारी अजमेर सिंह, कार्यालय प्रमुख धर्मपाल, रंगशाला प्रबंधक मनीष डोगरा, ललित कला समन्वयक सीमा कंबोज, विकास शर्मा तथा मनोज सहित अन्य शामिल रहे।