सट्टा खेलते पांच गिरफ्तार, 9210 रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलने के आरोप में पांच व्यक्तियाें को काबू कर 9210 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना लाडवा की टीम ने रमेश कुमार वासी बन, रघबीर सिंह वासी रादौर, जसविंद्र सिंह वासी गोबिंदपुरी लाडवा, रमेश कुमार निवासी कैबरा थाना इंद्री जिला करनाल और विरेंद्र सिंह वासी महावीर कॉलोनी लाडवा को सार्वजनिक स्थान पर ताश की आड़ में सट्टा खेलने के आरोप में नजदीक मीट मार्केट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।