फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न हजारे चार मार्च को आएंगे कुरुक्षेत्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्न हजारे चार मार्च को आएंगे कुरुक्षेत्र में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। जनलोकपाल बिल आंदोलन के नायक और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे चार मार्च को कुरुक्षेत्र आएंगे। सामाजिक न्याय मोर्चा के संयोजक और पूर्व लोकायुक्त जस्टिस प्रीतमपाल ने बताया कि अन्ना हजारे 23 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ा जनांदोलन शुरू करेंगे। इसके लिए वह चार मार्च को कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में लोगों को भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्ना के कुरुक्षेत्र आगमन को लेकर तैयारी हो चुकी है। उन्होंने प्रदेश के निष्पक्ष और ईमानदार लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय मोर्चा से जुड़कर अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में आगे आएं। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, चेतन दास, डॉ. गौड़, आकाश गर्ग, रोशन लाल गुप्ता, जोगिंद्र सिंह वडैच, निर्मल बपदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें