फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरबाणी से संगत को निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरबाणी से संगत को निहाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा बाउली साहिब की ओर से आयोजित प्रभातफेरी तिलक कॉलोनी में धर्मजीत सिंह तलवाड़ के निवास पर पहुंची। परिवार की ओर से निशान साहिब पर फूल मालाएं पहनाकर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। रागी बलविंद्र सिंह के जत्थे ने कोई बोले राम राम कोई खुदायै, कोई सेवै गुसईयां कोई अल्लाहे... गुरुबाणी शब्द के कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। कथावाचक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का किसी धर्म के साथ वैर नहीं था। उन्होंने केवल मानवता की बात की है। उन्होंने गुरुबाणी में भी कहा है मानव की जाति सबै एको पहचानबौ। इस मौके पर जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, निर्मल सिंह वोहरा, सतपाल सिंह, मुख्त्यार सिंह आदि संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें