भूकंप राहत से बचाव के लिए अधिकारियों को दिए टिप्स
कुरुक्षेत्र।
अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से 21 दिसंबर को भूकंप राहत मॉक ड्रिल का आयोजन प्रत्येक जिला स्तर पर किया जा रहा है। इस मॉक ड्रिल को लेकर सभी अधिकारियों को अपने अपने विभाग से संबंधित तैयारियां पूरी करनी होंगी। वे शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे प्रशासन द्वारा चयनित जगहों पर एक साथ सायरन बजेगा और सभी अधिकारी व टीम हरकत में आ जाएगी। इसके बाद भूकंप आने पर किसी प्रकार बचाव करना है, लोगों को राहत पहुंचानी है और किस प्रकार लोगों को जागरूक करके बचाव किया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा 10 पीसीआर, पुलिस जवान, एक अधिकारी के नेतृत्व में 10 जवान, वाकी-टाकी, ट्रैफिक प्रबंधन का इंतजाम करना होगा, नगर परिषद की तरफ से मोबाइल शौचालय, वाटर टैंक, राजस्व विभाग की तरफ से चैन कटर, भवन को काटने के औजार, रोडवेज विभाग की तरफ से पांच बसें, वन विभाग की तरफ से 2 ट्रैक्टर ट्राली व 15 सदस्यों का स्टाफ, लोक निर्माण विभाग की तरफ से 3 ट्रक, जेसीबी, रोड रोलर सहित अन्य विभागों को भी अपने विभाग से संबधित तैयारियां पूरी करनी होगी। इस मॉक ड्रिल में सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के लिए प्रशासन की तरफ से डिवाइन सिटी माल, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सैक्टर 7, श्री कृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज, नया बस स्टेंट कुरुक्षेत्र, रिहायशी क्षेत्र के लिए सेक्टर 13 का चयन किया गया है। इन सभी जगहों पर प्रशासन की तरफ से ड्यूटियां लगा दी गई है। इसके अलावा द्रोणाचार्य स्टेडियम को स्टेजिंग जगह के रूप में चुना गया है। इस मौके पर एसडीएम वत्सल वशिष्ठ, नगराधीश कंवर सिंह, डीएसपी राज सिंह सहित ,सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।