मथाना गोशाला के लिए देंगे एक दिन का वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि मथाना गोशाला में गायों के चारे में कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी एक दिन का वेतन मथाना गोशाला में गायों के चारे के लिए देंगे। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी सहमति दे रहे हैं। इससे पहले भी नगरपरिषद के अधिकारी और कर्मचारी एक दिन के वेतन के रूप में एक लाख 59 हजार रुपये का चेक विधायक के माध्यम से गोशाला मथाना के प्रबंधकों को सौंप चुके हैं।