फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर नहीं होगी रसोई गैस की कालाबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर नहीं होगी रसोई गैस की कालाबाजारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
त्योहार के दिनों में रसोई गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सक्रिय हो गया है। इसके लिए विभाग ने रणनीति तैयार कर ली है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर गौरव कुमार ने कहा कि दीवाली पर रसोई गैस की अवैध रूप से खपत बाजार में न हो इसके लिए विभाग छापामारी अभियान चलाएगा। जल्द ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, वाहनों की जांच की जाएगी। मुख्य रूप से हलवाई की दुकानों, फास्ट फूड सेंटरों, मैरिज पैलेस, ढाबों और अन्य दुकानों पर विभाग फोकस करेगा। कहा कि जो कोई उपभोक्ता पैसों के लालच में अपना घरेलू सिलेंडर प्रतिष्ठानों के लिए देगा, उस पर भी कार्रवाई का प्रावधान है। इंस्पेक्टर ने बताया कि त्योहारों के चलते अक्तूबर माह का राशन एडवांस में ही डिपों पर पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें